फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध मेें प्रदर्शन किया। जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए कांग्रेसियों ने पीपल तिराहे पर ही चक्काजाम कर दिया। शहर का मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसजनों को समझा-बुझाकर धरने को समाप्त कराया। इस दौरान शहर का मुख्य मार्ग अफरा-तफरी की भेंट चढ़ा रहा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सभागार मेें एकत्रित हुए। कार्यकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा की अगुवाई मेें देश मेें बढ़ रही महंगाई के विरोध मेें जुलूस निकालने को लेकर भवन से बाहर निकले, लेकिन भवन के बाहर पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने बैरीकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया। इस पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बैरीकेंडिंग को जबरन तोड़कर पीपल तिराहे पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को पीपल तिराहे से आगे जाने नहीं दिया। जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने जनता का जीवन दुश्वार कर दिया है।
महिला जिलाध्यक्ष अल्का महफूज ने कहा कि प्रदेश मेें हर तरफ अराजकता का माहौल है। करीब दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसजनों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान शहर का मुख्य मार्ग जाम की भेंट चढ़ा रहा है। इस मौके पर विनय सिंह, नूरी खान, कमला सोनी, हाजी महफूज अहमद, डॉ. साबिर हुसैन, अमरनाथ शुक्ला, युवा कांग्रेस नेता रवि श्रीवास्तव, आकिब नदीम, कुंवर साहब श्रीवास्तव, मुस्तकीम सलमानी, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें