फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। घर में सो रही किशोरी का रविवार रात तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। उसको नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी को घर के पास अचेत अवस्था में फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को सुबह हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गैंगरेप की सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात घर में सो रही थी। आरोप है कि रात में दूसरे गांव के तीन लड़के सो रही किशोरी का अपहरण कर ले गए और उसको नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया। आरोप है कि घटना के बाद लड़की को अचेत अवस्था में घर के पास ही फेंककर आरोपी फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन आनन-फानन में लहूलुहान हालत में पीड़िता को लेकर कोतवाली कैसरगंज पहुंचे। गैंगरेप की घटना की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह भी सोमवार को घटना स्थल पर पहुंच गईं।
एसपी ने निरीक्षण किया और कोतवाल को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़िता की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले ओमप्रकाश, मनोज वर्मा व सूबेदार वर्मा को नामजद करते हुए तहरीर दी है। कैसरगंज कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें