फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.80 लाख को लगी पहली डोज, 91 हजार को ही लग सकी दूसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से अब तक 580844 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है जबकि 91606 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। प्रतिदिन द्वितीय डोज लगभग ढाई हजार लोगों को लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मांग के सापेक्ष वैक्सीन मिलने पर वैक्सीनेशन की गति और तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले की आबादी लगभग 42 लाख है। इस आबादी को वैक्सीनेशन से आच्छादित करने के लिए सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्व, शिक्षा, तहसील, बाल विकास विभाग व पुलिस टीम लगी हुई है। कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन सत्र चलाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिले के 580844 लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पहली डोज अब तक लगाई गई है। द्वितीय डोज से 91606 लोगों को आच्छादित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट अभियान लागू कर दिया गया है।
ऐसे में प्रतिदिन लगभग 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्वास्थ्य टीम सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, हेल्थ वेलनेस सेंटर के अलावा गांव और शहर के मोहल्लों में सत्र चला रहा है। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप वैक्सीन मिलेगी तो वैक्सीनेशन प्रक्रिया और गति पकड़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 70 हजार डोज वैक्सीन की जरूरत है, लेकिन इतनी डोज लखनऊ मुख्यालय द्वारा नहीं भेजी जाती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे वैक्सीनेशन सत्र में काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है। दूसरी डोज लेने वाले लोगों के लिए ढाई हजार डोज वैक्सीन सुरक्षित रख ली जाती है। इसके बाद लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है जिससे दूसरे डोज वालों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें