फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर आंदोलन के सहयोगी सूर्यलाल चौहान का निधन, शोक में डूबे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बड़खड़िया गांव निवासी श्रीराम मंदिर आंदोलन के सहयोगी और जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूर्यलाल चौहान का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है। भारी हुजूम के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत बड़खड़िया गांव निवासी सूर्यलाल चौहान (75) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। स्वर्गीय सूर्यलाल श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लड़ाई में शामिल हुए थे जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। पुत्र सत्य गोपाल चौहान और अनिल कुमार ने बताया कि पिता जनसंघ से जुड़े थे। आपातकाल के दौरान भी उन्हें जेल जाना पड़ा था। उन्होंने पूरा जीवन जनसंघ को समर्पित कर दिया। वह पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह, सांसद अक्षयवरलाल गोंड व वरिष्ठ कार्यकर्ता घूरे प्रसाद मौर्य के काफी करीबी रहे। उनके निधन से लोगों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें