फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42500 डोज पहुंचीं, सभी ब्लॉकों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ मुख्यालय की ओर से रविवार शाम को काफी मात्रा में कोविशील्ड की डोज जिला मुख्यालय भेजी गई, जिसके चलते सोमवार से सभी ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट अभियान शुरू कर दिया गया। प्रत्येक ब्लॉक में 3300 डोज वैक्सीन भेजी गई। पूरे जिले में 250 सत्र लक्ष्य पूरे करने के लिए संचालित किए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक जुलाई से पूरे जिले में पायलट प्रोजेक्ट अभियान के तहत वैक्सीनेशन सत्र संचालित करना था, लेकिन मांग के सापेक्ष जिला मुख्यालय नहीं भेजी जा रही थी जिसके चलते पायलट प्रोजेक्ट अभियान शुरू नहीं हो सका। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को लखनऊ एनएचएम मुख्यालय की ओर से 42500 डोज कोविशील्ड भेजी गई जिससे सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट अभियान शुरू कर दिया गया है।
सभी ब्लाक को 3300 डोज वैक्सीन भेजी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में दो-दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर और गांवों में अलग से शिविर संचालित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर भी काफी मात्रा में वैक्सीन की खपत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन के हिसाब से सत्र का संचालन शुरू किया गया है जो प्रतिदिन चलता रहेगा। देर शाम तक 22 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि आबादी और ब्लाक के हिसाब से प्रतिदिन जिले में 70 हजार डोज वैक्सीन की जरूरत है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। हरी झंडी मिलते ही वैक्सीन आएगी और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें