फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ा तो अंडे से निकले घड़ियाल के बच्चे

विज्ञापन
30 बीएचआर 19 - कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गेरुआ नदी में अंडे से निकल रहे बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गेरुआ नदी के तट पर मादा घड़ियाल द्वारा बनाए गए नेस्ट से घड़ियाल के बच्चे निकल रहे हैं। दो दिन पूर्व 28 नेस्ट से 737 बच्चे निकले जिनकी सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को तैनात किया गया है। डीएफओ के मुताबिक बच्चों के बड़े होने पर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में स्थित गेरुआ नदी और कौड़ियाला नदी जलीय जीवों के लिए जाना जाता है। नदी में काफी मात्रा में मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुआ और डॉल्फिन निवास करते हैं। प्रतिवर्ष मार्च माह में मादा घड़ियाल द्वारा गेरुआ नदी के तट पर नेस्ट संरक्षित किए जाते हैं। जिसमें से नन्हें बच्चे निकलते हैं। इस समय तापमान 35 से 38 डिग्री पर है। तापमान अधिक होने से नेस्ट से नन्हें घड़ियाल के बच्चे बाहर निकल रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बाधवान ने बताया कि 28 नेस्ट से 737 बच्चे निकले हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए वन दरोगा मयंक पांडेय की अगुवाई में टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 103 नेस्ट मौसम में बदलाव के चलते खराब हो गए हैं। डीएफओ ने बताया कि बच्चों के बड़े होने पर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी टापू पर कुछ नेस्ट बने हुए हैं। जिसमें से आने वाले दिनों में बच्चे बाहर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें