फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान दीवार गिरी, महिला की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। जिले में शुक्रवार सुबह सात बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान लोग अपने को बचाने के लिए जुगत करते दिखे। पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर गांव निवासी सुनीता (39) पत्नी राजकुमार अपने फूंस के मकान में बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस की ईंट की दीवार मड़हे पर गिर गई जिसके नीचे दबकर महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। मालूम हो कि 15 दिन पूर्व पति की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी जिससे छोटे-छोटे तीन बच्चे अनाथ हो गए। एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि आश्रित बच्चों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें