फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने पेश की सेवा की मिसाल, छात्रा के निकाह का उठाया जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेटी का निकाह करने के लिए आर्थिक तंगी झेल रहे पिता के लिए संविलियन विद्यालय के प्रधान शिक्षक मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने जाति धर्म से परे हटकर समुदाय विशेष की छात्रा के निकाह का जिम्मा उठाया है। छात्रा के विवाह के लिए भोजन के साथ ही अन्य जरूरी सामग्री की शिक्षक व्यवस्था कर रहे हैं। पयागपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरगदही की छात्रा रह चुकी मुमताज पुत्री कोयले का निकाह 26 जून को होना है। छात्रा के पिता सैलून चलाते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते उनका काम धंधा चौपट है। चार बेटियां होने के नाते उन्हें बेटी के विवाह की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी बेटी का विवाह तो तय कर दिया और निकाह की तारीख भी निश्चित कर दी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कुछ समझ नहीं आ रहा था। संविलियन विद्यालय तिलखांवा के प्रधान शिक्षक मार्तण्ड त्रिपाठी को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने छात्रा के निकाह में मदद करने का संकल्प ले लिया। प्रधान शिक्षक ने बताया कि मुमताज के पिता से मिलकर सहयोग करने का आश्वासन दिया तो उनकी आंखें भर आई थीं। उन्होंने बताया कि निकाह में भोजन, निकाह वाली अंगूठी के साथ ही अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रा का निकाह 26 जून को है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा है।पिछले एक माह में पांच जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के विवाह में वह मदद कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर शिक्षक सर्वेश श्रीवास्तव ने भी दो कन्याओं के विवाह में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें