फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मां बोली, दरिंदे को फांसी मिलने पर ही मिलेगी शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में दरिंदे द्वारा की गई हैवानियत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। बेटी की मौत के बाद मां पूरी तरह बदहोशी की हालत में पड़ी हुई है। होश आने पर आंखों से आंसू और मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि दरिंदे को फांसी दी जाए और उसके परिवार को यहां से दूर भगा दिया जाए। नहीं चाहती कि आने वाले समय में फिर किसी मां की गोद सूनी हो। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हुई मौत से पूरा गांव गमजदा है। बेटी की मौत के बाद परिवार टूट सा गया है। मां की आंखों से आंसू व जुबां पर सिर्फ एक ही मांग है कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी दी जाए। मृतक पीड़िता की मां ने रोते हुए बताया कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी लाडली की मौत ऐसे दरिंदे के चंगुल में फंस कर होगी। मैं अब बिल्कुल उस परिवार को अपनी आंखों से देखना नहीं चाहती। मेरी आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब आरोपी परशुराम को फांसी की सजा दी जाए और परिवार को गांव से बाहर निकाला जाए। पीड़िता की मां ने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन अगर ऐसा नहीं करेगा तो आने वाले समय में फिर किसी न किसी की बहन व बेटी उस दरिंदे के हवस की शिकार होगी और किसी न किसी मां की गोद फिर सूनी होगी। मैं नहीं चाहती कि किसी मां की गोद सूनी हो। परिवार के सदस्य पूरी तरह टूटे व बिखरे पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें