फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा, किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सवर्ण आर्मी के प्रमुख के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुदकमा दर्ज होने से ब्राह्मण समाज नाराज हो गया है। प्रदेश भर से आए समाज के लोगों ने
विज्ञापन

सोमवार को एकत्रित होकर शहर के शहीद स्मारक स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पयागपुर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए न्याय दिलाने की आवाज बुलंद कर रहे है। आक्रोशित लोगों को संभालने के लिए जिले के पांच थानों की फोर्स तैनात रही। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान कई बार लोग लोग उग्र हुए, लेकिन पुलिस मोर्चा संभाले रही।
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी के महासचिव शिवम सिंह ने कहा कि सवर्ण आर्मी के प्रमुख सर्वेश पांडेय के खिलाफ पयागपुर थाने में एससीएसटी एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने द्वेष भावना के कारण मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को पता ही नहीं कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने कहा कि फर्जी मुकदमा लिखने वाले थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए और इस साजिश में शामिल लोगों का नाम सार्वजनिक किया जाए। जब तक मुकदमा वापस लेकर षडयंत्रकारियों के नाम नहीं सार्वजनिक किए जाएंगे। तब तक अनशन चलता रहेगा। आमरण अनशन में शामिल होने के लिए दिल्ली से सुमित शर्मा, रमेश मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, नीरज मिश्रा, सुजीत दुबे,संजय, संदीप, अवनीश तिवारी, देशराज पांडेय, कमल, रघुवंश, मनोज तिवारी समेत अन्य ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए कोतवाली देहात, नगर, दरगाह, रिसिया, पयागपुर व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें