फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों के हाथ नहीं लगा मगरमच्छ, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के कारीकोट गुलरा गांव में रविवार को एक ग्रामीण के खेत में मगरमच्छ आ गया है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी। सोमवार को वनकर्मी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए गए। लेकिन मगरमच्छ नहीं दिखा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के गुलरा गांव में एक मगरमच्छ आ गया है। मगरमच्छ गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में डेरा जमाए है। ऐसे में कभी भी घटना हो सकती है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी है। सोमवार को वन विभाग के वन रक्षक अब्दुल सलाम व वाचर छोटेलाल गौतम ऋषिभान अवस्थी के खेत में निरीक्षण करने गए। लेकिन वहां पर मगरमच्छ नहीं मिला। वन रक्षक ने बताया कि मगरमच्छ पुलिया के निकट गहरे पानी में छिपा है। बाहर आने पर ही उसका रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें