बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के रामवृक्षपुरवा गांव में ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत रामवृक्षपुरवा गांव निवासी ग्रामीण संजय कुमार के मकान में सोमवार सुबह तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने घर में बंधी बकरी को टटिया फाड़कर बाहर लेकर चला गया। संजय ने मकान में बकरी न देख आसपास खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर बकरी को अस्थिपंजर बरामद हुआ। इस पर उसने वन चौकी पर सूचना दी। वन चौकी के अब्दुल सलाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। ग्रामीणों ने लगातार हो रहे हमले से परेशान होकर वन क्षेत्राधिकारी से बचाव की गुहार लगाई है।