बहराइच। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर दो माह तक हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच युवक ने किसी और से शादी कर ल। इसके बाद पीड़िता ने थाने मेें तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि घर के पास रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती थी। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि युवक ने युवती से शादी करने का वादा कर लिया। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर युवती से वह संबंध बनाता रहा, लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने कहीं और शादी कर ली। युवती ने कोतवाली पहुंच आपबीती सुनाकर पुलिस ो कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुराद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसआई अरविंद मिश्रा को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसआई ने आरोपी युवक को गोलवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।