बहराइच। जिले में शुक्रवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। होम आइसोलेशन व एल-2 अस्पताल में भर्ती 31 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इस पर उन्हें घर भेज दिया गया है। एक्टिव केस की संख्या 175 हो गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले में 3747 लोगों की कोरोना जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। यह सभी एलट-2 अस्पताल में भर्ती थे। इस पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जबकि 19 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा होने पर छुट्टी दे दी गई है।
सीएमओ के मुताबिक एक्टिव केस की संख्या 175 है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11361 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 171 है। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3747 लोगों की कोरोना जांच की गई।