फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी में पशु तैनात पशु चिकित्साधिकारी व चित्तौरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी पंचायत चुनाव के दौरान पॉजिटिव आए थे। दोनों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत कर दिया गया है।
विज्ञापन

महसी तहसील के सिलौटा गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय है। यहां पर पशु चिकित्साधिकारी के पद पर डॉ. पवन कुमार वर्मा की तैनाती थी। साथी कर्मचारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में डॉ. पवन सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को पशु चिकित्सक की मौत हो गई। वहीं चित्तौरा विकास खंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख नूर आलम अंसारी के छोटे भाई महताब आलम अंसारी कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता में चल रहा था। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के आसपास महताब आलम की मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर घर चले आए। दोनों मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मौत की सूचना मिली है। लखनऊ से रिपोर्ट मिलते ही जिले के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें