फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में शुरु हआ सीरो सर्वे, दो मोहल्लों में लिए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्लों में सीरो सर्वे शुरू हो गया है। नगर पालिका नानपारा के दो वार्डों में अधिकारियों की मौजूदगी में 48 लोगों की एंटीबाडी जांच के साथ सैंपल लिए गए। इनमें वार्ड के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना संक्रमण की स्थिति और लोगों के शरीर में बने एंटीबाडी की जांच के लिए सीरो सर्वे शुरु कराया है। नानपारा नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 व 22 को रैंडम जांच के लिए चयनित किया गया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, अधीक्षक डॉ. चंद्रभान, डॉ. अविनाश, अनम प्रवीन, रामप्रीत, राजकुमार की टीम वार्ड नंबर 13 पहुंची। यहां पर अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम ने 24 लोगों का एंटीजन जांच करते हुए सैंपल लिया। इसके बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी वार्ड नंबर 22 पहुंची। यहां पर भी 24 लोगों का सैंपल लिया। अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर आठ महिला, आठ पुरुष व बच्चों का सैंपल चिन्हित वार्ड में लिया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गुलालपुरवा गांव को चुना गया है। डॉ. चंद्रभान ने बताया कि सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां कोरोना संक्रमण व एंटीबाटी की क्षमता रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें