फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से सोने की नथुनी व घंटा गायब, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। चकिया गांव स्थित समय माता मंदिर से बुधवार रात चोरों ने सोने की नथुनी व घंटा समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में शक की सुई पुजारी पर ही घूम रही है। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद मामले मेें कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव में समय माता मंदिर स्थित है। यहां पर दो पुजारी मंदिर की देखरेख करते है। बुधवार की रात मंदिर में चोरों ने माता जी की सोने की नथुनी, घंटा व दीवार घड़ी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। विश्व हिंदू परिषद रिसिया के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात मंदिर में पुजारी अशोक पाठक की ड्यूटी थी। उनका आरोप है कि वह जब मामले की जानकारी ले रहे थे तो पुजारी ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। मंदिर का दरवाजा भी बंद था और ताला भी नहीं टूटा था। कई ऐसे बिंदु हैं जिनपर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें