फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की पत्नी से मामा ने अपने साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के एक मोहल्ले में भांजे की पत्नी के साथ दूर के रिश्ते के मामा ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर अपने घर आई और पति के आने पर आपबीती सुनाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामा व दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दूर के रिश्ते के मामा व भांजे आसपास ही मकान में रहते हैं। भांजा अपनी पत्नी के साथ मकान मेें रहता है। किसी काम से भांजा बाहर गया हुआ था। इस बात की भनक मामा को लगी। उसने भांजे की पत्नी को काम के बहाने घर बुलाया। आरोप है कि घर में पहले से ही मामा का साथी मौजूद था। घर में महिला के आते ही दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के चंगुल से छूटकर घर आई महिला ने बाहर से लौटे अपने पति को आपबीती सुनाई। पति तत्काल पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और दोनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी रामकरन व ननके को डुहरू नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें