फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मिले कोरोना पॉजिटिव, 61 संक्रमण से हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए कोरोना रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 61 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 186 हो गई है। स्वास्थ्य टीम ने 3713 लोगों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 57 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जबकि मेडिकल कालेज के एलटू में भर्ती चार कोरोना संक्रमितों को छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 186 पहुंच गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11341 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3713 लोगों की जांच की गई। इन सभी की दो दिन बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें