फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने मवेशियों पर किया हमला, बछड़े को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के भिउरा पुल के निकट बृहस्पतिवार दोपहर बाघ आ गया। बाघ ने एक ग्रामीण के मवेशियों पर हमला कर दिया। बछड़े को बाघ उठा ले गया। इसके बाद उसे निवाला बना लिया जबकि गाय पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

ककरहा रेंज अंतर्गत उर्रा गांव निवासी श्रीचंद्र चाई का पुत्र गुड्डू बृहस्पतिवार को मवेशियों को चराने के लिए चरागाह ले गया था। गाय व बछड़ा घास चरते हुए ककरहा रेंज के भिउरा पुल के निकट पहुंच गए। यहां पर दोपहर में जंगल से निकलकर आए बाघ ने मवेशियों पर हमला कर दिया। इसके बाद बाघ गाय के बछड़े को उठा ले गया। उसे कुछ दूरी पर ले जाकर निवाला बना लिया। गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सभी ने बाघ के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, दिन में बाघ के हमले को लेकर लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें