फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सिपाही के साथ पुलिस कर्मियों ने ही की अभद्रता, एसपी को भेजा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज थाने में तैनात सिपाही अवकाश लेकर हरदोई स्थित गांव गया था। बहन की शादी के लिए सामान लेते समय वहां पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता से आहत होकर सिपाही ने बहराइच के एसपी को त्याग पत्र भेजा है। सिपाही के त्यागपत्र देने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने सिपाही के त्यागपत्र को हरदोई के एसपी को भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। उधर, त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाने में 2016 बैच के सिपाही रामवीर पाल की तैनाती है। वह अवकाश लेकर दस मई को हरदोई स्थित गांव गया था। उसकी बहन की 20 मई को शादी थी। आरोप है कि वह 16 मई को पिहानी चुंगी हरदोई में स्थित एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था। सामान लेकर घर जाने के लिए रिक्शा करने लगे। आरोप है कि रिक्शे पर सामान रखते समय ही वहां पर तैनात दीवान प्रमोद कुमार व लक्ष्मण सिंह चंदेल आए और रिक्शा चालक को पीटने लगे। सिपाही का कहना है कि परिचय देने के बाद भी दीवान व अन्य पुलिसकर्मी परिवार के सामने गाली देने लगे जिससे मन काफी आहत हुआ। परिवार के सामने हुए अपमान से आहत होकर सिपाही ने 22 मई को एसपी बहराइच सुजाता सिंह को अपना त्याग पत्र भेज दिया। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि हरदोई एसपी के संज्ञान में प्रकरण लाया गया है। उनसे जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें