फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए नवजात को किया रेफर, मौत, इलाज में लापरवाही की बात कहने पर तीमारदारों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डिगिहा के निकट स्थित सिटी हॉस्पिटल में एकघरा निवासी महिला ने नवजात को जन्म दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, इलाज में लापरवाही की गई, जिससे नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑक्सीजन न होने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान ही नवजात की मौत हो गई। इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। इससे नाराज अस्पताल के कर्मियों ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीमारदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत एकघरा गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी तिलकराम गर्भवती थीं। तिलकराम ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कहा है कि पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह इलाज के लिए जिला मुख्यालय आए। यहां पर दलालों द्वारा डिगिहा के निकट स्थित सिटी अस्पताल में छह मई को भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला का प्रसव हुआ। तिलकराम का कहना है कि प्रसव के बाद से ही नवजात के इलाज में लापरवाही की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑक्सीजन न होने की बात कहकर नवजात को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही की शिकायत तिलकराम व उनके परिवारीजनों ने की तो नाराज अस्पताल कर्मी बकाया रुपयों की मांग करते हुए हाथापाई करने लगे। विरोध करने वाली महिलाओं व तीमारदारों को कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तीमारदारों ने बहराइच में रह रहे रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। लगभग एक घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

सूचना पाकर चौकी प्रभारी कानूनगोपुरा मौके पर पहुंचे। तीमारदारों ने आपबीती बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन चौकी प्रभारी मामले को दबाए रहे। चौकी प्रभारी की कार्यशैली देख भाजपा नेता प्रशांत मिश्रा भी नाराज हो गए। उन्होंने कोतवाल को मामले से अवगत कराया। कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि तिलकराम की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें