घबहराइच। कोलैला गांव में शनिवार को घर से बाहर निकले युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंक कर हत्यारोपी फरार हो गए। शव मिलने की सूचना से गांव मेें हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र के कोलैला गांव निवासी पप्पू मिश्रा उर्फ प्रीतम मिश्रा (35) पुत्र जर्नादन प्रसाद अपने घर से शनिवार शाम को निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों से ढूंढना शुरू किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर देखा। शव मिलने की सूचना से आसपास के लोग एकत्रित हुए और देखा कि युवक का गला गमछे से कसा था। गले पर खींचने के निशान भी थे। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई देवकीनंदन मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि शव देखने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत के राज का पर्दाफाश करेगा। परिजनों से वार्ता की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छानबीन की जा रही है।
हरदी थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर मैें खुद निरीक्षण करने गया था। घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण