फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में 70 में से 36 महिलाओं ने ग्राम प्रधान पद पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र की महिलाओं ने आधे से अधिक ग्राम पंचायतों पर कब्जा जमाया है। 24 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद भी 36 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। ऐसे में गांव के विकास का जिम्मा आधी आबादी पर अधिक रहेगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मतदान 29 अप्रैल को हुआ। दो और तीन मई को हुई मतगणना में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं ने जीत दर्ज की। विकास खंड क्षेत्र में 20 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, जिस पर महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, लेकिन आरक्षित सीट से अधिक गांवों में महिलाओं ने अपना किस्मत अजमाया। 70 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड में कुल 36 ग्राम प्रधानों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरिया से प्रत्याशी व निवर्तमान ग्राम प्रधान पुष्पा वर्मा को उनके प्रतिद्वंद्वी आसमां ने पांच मतों से पराजित किया। चौगोड़वा ग्राम से साधना देवी ने पुन: चुनाव जीता।
ग्राम पंचायत बसंतपुर कलिका की 28 वर्षीय युवा प्रधान ने जीत दर्ज की है। इसी तरह जमुनहा बाबागंज से राबिया बानो, दुविधापुर से केसरी देवी, मिर्जापुर चहलवा से शमां परवीन, कलवारी से भाग्य लक्ष्मी समेत अन्य ने जीत दर्ज की। ऐसे में विकास का जिम्मा अब आधी आबादी पर अधिक होगा। आधी आबादी भी महिला ग्राम प्रधानों से विकास और न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें