बहराइच। बुधवार को 143 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 223 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। एक्टिव केस की संख्या 1809 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए 1301 लोगों के सैंपल लिए।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 143 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि इनमें शहर क्षेत्र के 62, बलहा व नवाबगंज में 12-12, चित्तौरा छह, कैसरगंज पांच, जरवल चार, शिवपुर छह, फखरपुर तीन, तेजवापुर एक, महसी दो, पयागपुर चार, मिहींपुरवा 21, हुजूरपुर तीन, विशेश्वरगंज दो संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि 223 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एक्टिव केस की संख्या 1809 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 9004 पहुंच गई है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से जिले में 1301 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई।