फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना करवा रहा कर्मचारी आया कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवल विकास खंड के मतगणना केंद्र एकलव्य महाविद्यालय झुकिया में रविवार को एक कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे सभी अस्पताल ले गए। कोरोना जांच में कर्मचारी पॉजिटिव आया। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड के झुकिया में स्थित एकलव्य महाविद्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया है। रविवार को विकास खंड के ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना शुरू हुई। मतगणना में कर्मचारी गौरव की ड्यूटी लगी थी। मतगणना के दौरान दोपहर एक बजे के आसपास गौरव की हालत खराब हो गई। आसपास के लोग गौरव को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर जांच के दौरान गौरव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आए। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर उसके आसपास अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट आई थी। जिसमें वह निगेटिव आए थे। लेकिन रविवार को हुए जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें