बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र के साथ पुलिस 149 सीआरपीसी की नोटिस भी थमाई और सख्त चेतावनी दी कि किसी भी दशा में जुलूस नहीं निकलना चाहिए।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जीत के बाद प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने पर पाबंद किया गया है। इसीलिए जीत के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र के साथ 149 सीआरपीसी की नोटिस भी दी गई। उनसे अपील भी किया गया कि वह कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। एसपी ने बताया कि जीते प्रत्याशियों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कि किसी भी हालत में कोई जुलूस नहीं निकलना चाहिए। जुलूस निकला तो महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।