फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर तापमान जांच के बाद एजेंटों को मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह से शुरू हुई। जिला प्रशासन के निर्देश के तहत प्रत्याशियों के साथ उनके एजेंट ने कोरोना जांच कराई। लेकिन इसके बावजूद मतगणना केंद्र पर जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। प्रत्याशी और एजेंट की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। जिनके तापमान नार्मल निकले, उन्हें प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम दिन पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव 29 अप्रैल को हुआ था। जिसमें डीडीसी, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को मतदाताओं ने वोट दिया था। रविवार सुबह से ही जिले के 14 विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रत्याशी और उनके एजेंट को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश देने का निर्देश दिया था। प्रत्याशी के साथ उनके एजेंट ने कोरोना जांच करवाई। लेकिन कुछ लोग जांच कराने से वंचित रह गए। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य टीम को मुस्तैद किया था। स्वास्थ्य कर्मी मतगणना केंद्र के गेट पर ही प्रवेश लेने वाले लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसके बाद उन्हें मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच के दौरान जिनका तापमान नार्मल पाया गया, उन्हें ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिल सकी। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम को मुस्तैद किया गया था। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को दवा की किट भी उपलब्ध कराई गई थी। जिनमें बीमारी के लक्षण मिले, उन्हें दवा की किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें