बिछिया (बहराइच)। कतर्निया सेंक्चुरी क्षेत्र में वन व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए डीएफओ की अगुवाई में वनकर्मियों और एसएसबी जवानों ने गश्त की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर वन कर्मियों ने राहत की सांस ली।
कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र नेपाल व लखीमपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है। जंगल में बाघ, तेंदुआ व हाथी के अलावा अन्य दुर्लभ जीवों के साथ नदियों में जलीय जीव निवास करते हैं। इसको देखते हुए डीएफओ यशवंत सिंह ने कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार, वन दरोगा मयंक पांडेय तथा एसएसबी जवानों ने जंगल में गश्त की। साथ ही कौड़ियाला नदी में विचरण करने वाले जलीय जीवों की स्थिति देखी। जंगल में भ्रमण करने वाले जंगली जीवों व जंगल का जायजा लिया। सभी व्यवस्था सही मिलने पर वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एसएसबी के जवान, वनकर्मी समेत अन्य शामिल रहे।