फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के आरक्षण पर बढ़ी रार, तीन सौ के पार पहुंचीं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर भी आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। चित्तौरा की भोगाजोत को अनुसूचित महिला सीट करने की आवाज उठी है। वहीं चित्तौरा की बरौवा भदौली को ओबीसी व शिवपुर के खैरा धौकल को सामान्य महिला कराए जाने की मांग की गई है। पहले ही दिन करीब तीन सौ से अधिक आपत्तियां दाखिल हुई हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां आने का दौर तेज हो गया है। आपत्तियां करने के लिए ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह के कारण दिखाए जा रहे हैं। विकास खंड चित्तौरा में आरक्षण को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां आ रही हैं। चित्तौरा के ग्राम भोगाजोत के ग्रामीणों व अधिवक्ता सौरभ कुमार ने डीएम को पत्र देकर कहा है कि ग्राम पंचायत इस बार सामान्य महिला के लिए है, जबकि यहां एससी महिला का पद आरक्षित किए जाने से दलित समाज को नेतृत्व मिलेगा।
इसी तरह से बरौवा भदौली के ग्रामीणों ने पद को ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की । जबकि शिवपुर के खैरा धौकल के ग्रामीणों ने आपत्ति दाखिल करते हुए पद को सामान्य महिला किए जाने की मांग की है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि करीब तीन सौ से अधिक आपत्तियां सोमवार को आई हैं। 23 मार्च की शाम तक आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें