फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से दूध व घी लूट ले गए ग्रामीण, वीडियो वायरल

विज्ञापन
17 बीएचआर 45 - खैरीघाट के सैयद नगर आंगनबाड़ी केंद्र पर दूध व घी का पैकेट लूटते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के सैयद नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे घी व दूध के पैकेट गांव के लोग लूट ले गए। कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

शिवपुर ब्लॉक के सैयद नगर में आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां बच्चों को बांटने के लिए दूध व घी आया था। दूध व घी आते ही ग्रामीणों को जानकारी हुई और भारी संख्या में पहुंच गए। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुछ समझ पातीं तब तक ग्रामीण सब दूध व घी लूट ले गए। यह दृश्य देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा सकते में आ गईं। इसकी दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जाता है कि घटना शनिवार की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें