फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेवादा पूरे कस्बाती गांव निवासी युवक ने दहेज के लिए तीन माह की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उसने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के मोगलीस गांव निवासी संध्या देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि खैरीघाट थानाक्षेत्र के पूरे कस्बाती गांव निवासी शिवम पुत्र साकेत के साथ उसका विवाह छह माह पूर्व हुआ था। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। इसके बावजूद पति परेशान कर रहा था।
दहेज की मांग कर रहा था। महिला का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते 15 मार्च को पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। लोगों के बीच बचाव पर पति ने महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें