फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बरात, निगरानी में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
09 बीएचआर 01 - बहराइच में महाशिवरात्रि पर सजी पूजन सामग्री की दुकानें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने के लिए डीएम ने मंदिरों व शिव बारात मार्गों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। पर्व पर शिव बरात निकाली जाएगी। भोर से ही कांवड़िये जलाभिषेक के लिए नदियों से जल भरकर शिवालयों के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार ने बताया कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम आसरे वर्मा व तहसीलदार सदरराज कुमार को सिद्धनाथ मंदिर के अन्दर व आसपास, सड़क मार्ग पर व सड़क मार्ग से मंदिर की ओर प्रवेश मार्ग की निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शोभानाथ वर्मा, चकबंदी अधिकारी हरिवंश कुमार मिश्र व सहायक चकबंदी अधिकारी अहमद अली खां को मरीमाता मंदिर, सरयू तट से लेकर गोलवाघाट पुल, केडीसी तिराहा, डीएम आवास तिराहा, पानी टंकी चौराहा, डिगिहा तिराहा से छावनी चौराहा होते हुए कांवड़िया दल के साथ-साथ भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार यादव व सहायक चकबंदी अधिकारी पुत्तन लाल को मनकामेश्वर मन्दिर धनकुट्टीपुरा से निकलने वाली शिवबरात के साथ गणेश पूजा स्थल ब्राह्मणीपुरा घंटाघर चौक छावनी चौराहा होते हुए स्टेशन रोड धनकुट्टीपुरा से वापसी स्थल तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चकबंदी अधिकारी बृजेश कुमार राय व सहायक चकबंदी अधिकारी जीतेंद्र प्रसाद को मोहल्ला गुलामअलीपुरा स्थित राम घाट मंदिर से शाम सात बजे निकलने वाली शिव बारात के साथ निर्धारित मार्ग राम जानकी मंदिर गुलामअलीपुरा तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें