06 बीएचआर 49 - बहराइच में शनिवार को केरल के राज्यपाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। राज्यपाल ने कहा कि बहराइच से उनका पुराना लगाव है। यहां के लोग दिल में बसे हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बहराइच से लंबा नाता रहा है।
वह यहां से सांसद रहने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शनिवार को राज्यपाल अपने पुत्र मुस्तफा आरिफ के साथ बहराइच पहुंचे। दो दिवसीय दौर के तहत बहराइच आए राज्यपाल का घाघराघाट से ही जोरदार स्वागत शुरू हो गया। राज्यपाल देर शाम अपने करीबी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज सिंह के घर पर आयोजित भोज में शामिल हुए। साथ ही काफी लोगों से मुलाकात की।