फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन 33 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 33 ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का हुजूम रहा। उत्साह से लबरेज समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जिले में नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन बलहा से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, निर्दलीय शिव चरन व विजय, नानपारा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तनवीर अफसर, निर्दलीय राम शरन, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादे मुस्लेमीन के लईक अहमद, विकासशील इंसान पार्टी के फौजदार, व निर्दलीय संतोष कुमार ने नामांकन किया।
वहीं, मटेरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मारिया, बसपा प्रत्याशी आकिब उल्ला खां, कांग्रेस प्रत्याशी अली अकबर, निर्दलीय संतोष कुमार आर्या, राहुल, गौहर अली व लाल बहादुन, महसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ओझा, निर्दलीय गोपाल, आम आदमी पार्टी के बुधराम व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश तिवारी, बहराइच विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल, आप प्रत्याशी रजत चौरसिया, निर्दलीय राजीव सिंह, सपा प्रत्याशी यासर शाह, निर्दलीय प्रत्याशी रामदुलारे मिश्रा, पयागपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बालेंद्र, छोटेलाल व राम स्वरूप, कैसरगंज सीट से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मोहम्मद असलम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी हजरतदीन अंसारी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के रिजवान खान, निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी श्रीकांत गुप्त व सपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने नामांकन कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें