फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट कटै-मिटै सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलबीरा...

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जेठ माह के दूसरे मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी धूम रही। सुबह से मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्त उमड़े रहे। मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों के साथ उनको भोग लगाया गया। मंदिरों में बजरंगबली के आरती पर श्रद्वालु झूम उठे। जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। जगह-जगह पंड़ाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

जेठ मंगल पर भोर से ही भक्तों में उत्साह नजर आया। भक्त सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचकर कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए दर्शन कर आशीष मांगा। शहर के घंटाघर, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी बजार, अग्रसेन चौक समेत अन्य मंदिरों में स्थापित बजरंगबली की मूर्तियों को सजाया गया। भक्तों ने मंदिरों की साफ-सफाई करके भव्य श्रृंगार किया। भक्तों ने पूजा-पाठ कर कोरोना बीमारी को दूर करने की प्रार्थना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के रिसिया मोड़ के पुलिस चौकी पर भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जरूरतमंद बच्चों को रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ ने कपड़े व चप्पल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाए। इस मौके पर सरोज कुमार सिंह, प्रधान सुरेश सिंह, सरदार मेराज, नेहा अजीज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाबागंज में स्थित रामजानकी मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में छोला-चावल व हलवा-पूड़ी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, चंद्रेश गुृप्ता, अश्वनी गुप्ता, विनोद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उर्रा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत मन गौड़िया में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, लोकेश सिंह, बब्लू, चित्रेश सिंह, छोटे लाल यादव, शिवम सिंह, शिवा सिंह, चंद्रमोहन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रामगांव के फत्तेपुरवा चौराहा स्थित बाला जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। स्टॉल लगाकर श्रद्वालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मनीष सिंह, रोशनलाल, बादल कुमार, अभिषेक कुमार, शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें