फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से खराब रोडवेज बस, लखनऊ की यात्रा ठप

Sun, 09 Jun 2019 11:48 PM IST
Praveen Singh amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
 मधवापुर से लखनऊ जाने वाली एक मात्र रोडवेज बस तीन दिनों से खराब है। रोडवेज बस खराब होने की जानकारी यात्रियों ने आरएम व एआरएम को दी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे जिला मुख्यालय व लखनऊ जाने वाले यात्रियों में आक्रोश है। लोगोें ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत मधवापुर ग्राम पंचायत से रोडवेज बस संचालन प्रतिदिन लखनऊ के लिए होता है। यह बस प्रतिदिन सुबह पांच बजे मधवापुर गांव से चलकर उर्रा, मिहींपुरवा, नानपारा, बहराइच, जरवलरोड, कैसरगंज, बाराबंकी होते हुए लखनऊ सुबह 10.30 बजे पहुंचती है। इसके बाद लखनऊ से 12.30 बजे बस पुन: बहराइच से मधवापुर गांव के लिए वापस आती है। इस बस से क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक की यात्रा करने में आसानी होती है, लेकिन बस का ठीक से संचालन नहीं हो पा रहा है।

अभी पांच दिन पूर्व बस का संचालन ड्राइवर के न होने से ठप कर दिया गया था। ग्रामीणों की मांग पर पांच जून से बस का संचालन हुआ, लेकिन सात जून से बस में खराबी आ गई, जिससे बस मधवापुर गांव में ही खड़ी हो गई। बस में खराबी होने के कारण उसका संचालन तीन दिन बाद भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस मामले में ग्राम प्रधान मिश्रीलाल मौर्य, एडवोकेट रवि अग्रवाल, जितेंद्र मौर्या, डॉ. प्रदीपा, अरुण, प्रदीप आदि ने बताया कि परिवहन विभाग ग्रामीण बस सेवा पर पूरी तरह से शिथिलता बरत रहा है। शिकायत के बाद भी आरएम व एआरएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणाम स्वरूप तीन दिनों से बस का संचालन बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें