फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट करने में सबसे आगे हैं बाबा रामदेव : बृजभूषण

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सिविल लाइंस ​स्थित लॉन में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं के साथ सांसद बृजभूषण शहर सिंह व अन्य। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। शहर के पानी टंकी क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद पूर्व सांसद ने बाबा रामदेव और पतंजलि को लेकर अपने पुराने आरोपों को दोहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह मिलावटी और नकली सामान बनाने वालों का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलावट के मामले में बाबा रामदेव सबसे आगे हैं।

पूर्व सांसद ने समारोह में हाईस्कूल व इंटर के जिले भर से जुटे 500 मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद कहा कि उनके खिलाफ 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। मैं कुर्बानी देने को भी तैयार हूं, आगे जो होगा देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मामला केवल पतंजलि के घी तक सीमित नहीं है। गांव-गांव नकली पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं। नकली खाद्य पदार्थ आज बड़ी समस्या बन चुके हैं।
विज्ञापन


बृजभूषण ने कहा कि सरकार को खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने पतंजलि के कुछ उत्पादों को लेकर विदेशों में कार्रवाई और विभिन्न अदालतों में चल रहे मामलों का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह और यशुवेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें