फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
बहराइच : रुपईडीहा में आयोजित जागरुकता कार्यशाला को संबोधित करते एसएसबी के अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। एसएसबी कार्यालय परिसर में मंगलवार को महिला उत्पीड़न विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिला एसएसबी जवान के साथ ग्रामीण महिलाओं को उनके हक और अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी परिसर में मंगलवार को महिला उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बाल कर्मिंकों के साथ महिलाएं एकत्रित हुईं। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न, रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
कमांडेंट ने कहा कि कार्यस्थल या किसी अन्य जगह पर महिला का उत्पीड़न हो रहा हो तो उसकी शिकायत करें। जिससे महिलाओं को न्याय मिल सके। कार्यशाला में सहायक कमांडेंट अनिल कुमार यादव, सुकुमार देव बर्मन, निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला, अवनीश मलिक, जेके त्रिपाठी व मोहिंदर समेत महिला जवान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें