फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक भी केस नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मंगलवार को कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। उधर, पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 60 एंटीजन और 60 आरटीपीसीआर जांच की गईं। इनमें होटल व मिष्ठान विक्रेताओं की जांच की गई है।
विज्ञापन

मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 61 एंटीजन और 61 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएचसी चरदा अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 69 एंटीजन व 66 आरटीपीसीआर जांच की गईं। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 56 एंटीजन और 46 आरटीपीसीआर जांच की गईं। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 60 एंटीजन और 60 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें