फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही बीमारियों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
नानपारा तहसील के मटेरा सीएचसी में रविवार को संचारी रोग अभियान कार्यक्रम में जागरुकता वाहन को रव? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी और भाजपा के जिलाध्यक्ष ने रविवार को संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। संचारी रोग अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा, विकास विभाग, बाल विकास समेत नौ विभाग सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोग अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल रहे। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ अरविंद चौहान व सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह की अगुवाई में संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। विभिन्न प्रकार के संचारी रोग व दिमागी बुखार अपना पैर पसारना शुरू करेंगे। ऐसे में लोग जागरूक रहकर इन बीमारियों पर अंकुश लगा सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी लोग इसमें सहयोग कर बीमारियों को दूर भगाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद चौहान ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बुखार, निमोनिया, उल्टी दस्त, डायरिया समेत अन्य बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए ग्रामीण अपने आसपास सफाई रखें। गंदगी न जमा होने दें। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान एक माह तक लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी जागरूक करेंगे। साथ ही शिविर लगाकर इसके बचाव के टिप्स सुझाए जाएंगे।
सीएमओ ने कहा कि संचारी रोग अभियान को स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा, विकास विभाग, बाल विकास समेत नौ विभागों के कर्मचारी व अधिकारी सहयोग कर संचारी अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर डीपीएम सरजू खान, बीडीओ रिसिया रविशंकर प्रधान, थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय, मटेरा के सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव व रिसिया के डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अंजनेय चौबे, डॉ. राबिया, डॉ. शालिनी, सीडीपीओ ऐश्वर्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें