फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह चरण में हाथ धुलकर कई रोगों से बचें

विज्ञापन
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को हाथ धुलते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। विश्व हाथ धुलाई दिवस (ग्लोबल हैंड वाशिंग डे) के अवसर पर जिले में सीएचसी और पीएचसी में हाथ धुलने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। नानपारा में अधीक्षक ने बच्चों को हाथ धुलने के टिप्स बताए। सीएमओ सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी ने हाथ धुलने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ धुलकर विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव के निर्देशन में सीएमओ कार्यालय सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह मास्क लगाये हुए तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सामूहिक रूप से हाथ धुलकर सफाई का संदेश दिया। सीएमओ ने साबुन से हाथ धुलने के डेमो के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि इससे आम जनमानस में नियमित रूप से समय-समय पर साबुन से हाथ धुलने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने लोगों को नियमित हाथ धोने, मास्क पहनने की बात कहकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साबुन व पानी से 40 सेकेंड तक हाथ धुलने पर ही कोई भी खाद्य पदार्थ खाएं ताकि बीमारियों से बचे रहें। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा बहुओं ने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को हाथ धुलने के तरीके एवं फायदे से परिचित कराया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण से बचाव का सही तरीका छह चरणों में ठीक तरह से हाथ धोना है। हाथ धुलने से हम कोरोना के अलावा दस्त, टाइफाइड, पेट संबंधी रोग, आंख में होने वाले संक्रमण व त्वचा संबंधी रोग आदि से बच सकते हैं। इसका सही तरीका यह है कि दो मिनट तक साबुन से छह चरणों में हाथ धोएं। इसमें सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ना, उसके बाद उल्टे हाथ, इसके बाद नाखून, फिर अंगूठा, उसके बाद मुट्ठी तथा अंत में कलाई धोनी चाहिए।
उधर नानपारा सीएचसी में अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बच्चों को हाथ धुलकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस दौरान डॉ. संतोष यादव, डॉ. अफजाल, फार्मासिस्ट आरके विश्वास, पीके शुक्ला व चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे। खुटेहना उपकेंद्र में सेव द चिल्ड्रेन संस्था की ओर से विश्व हाथ धुलाई दिवस में उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सभी लोग नियमित हाथ धुलें।
गोष्ठी को सीडीपीओ अमरचंद्र वर्मा, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, कार्यक्रम प्रबंधक श्वेता सिंह ने भी संबोधित किया। सीएमओ सभागार में आयोजित गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. योगिता जैन, डॉ. वीपी वर्मा, डॉ. अजित चंद्रा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पीके बांदिल, केएन उपाध्याय, प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से डीपीएम सरजू खान एवं डीसीपीएम मोहम्मद राशिद व राघवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हाथ धोना कब-कब है जरूरी
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शौच के बाद, खाना बनाने व खाने से पहले, मुंह, नाक व आंखों को छूने के बाद, खांसने व छींकने के बाद, घर की साफ-सफाई करने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति से मिलकर आने के बाद व पालतू जानवरों से खेलने के बाद हाथ जरूर धुलें जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें