फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान पीजी कॉलेज में स्वायत्तशासी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं शुरू

Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बहराइच। देवीपाटन मंडल का एक मात्र स्वायत्तशासी महाविद्यालय किसान पीजी कॉलेज में स्वायत्तशासी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं तीन पालियों में संचालित होंगी। पहले दिन केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना के निर्देशन में परीक्षा शुरू कराई गई। गेट पर तलाशी के साथ ही परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर सक्सेना ने बताया कि विश्वविद्यालय तथा स्वायत्तशासी परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात बजे से नौ बजे तक, द्वितीय पाली की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा तीसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की परीक्षा आठ मई से निर्धारित है, लेकिन पहले दिन फाइन आर्ट का पेपर होने से इस कॉलेज में यह परीक्षा नौ मई से शुरू होगी।
सीसीटीवी व आंतरिक उड़ाका दल से हो रही निगरानी
किसान पीजी कॉलेज में नकल प्रूफ परीक्षा कराने के लिए परीक्षा कक्षों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आंतरिक उड़ाका दल का गठन किया गया है। जो परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कक्ष में जाकर संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी लेता है। सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष निरीक्षकों पर भी निगरानी रखी जा रही है। इस पारदर्शी व्यवस्था से नकलचियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जून माह तक चलेगी विश्वविद्यालय की परीक्षा
विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा मई माह की आठ तारीख से शुरू कराई गई है, लेकिन अभी स्नातकोत्तर कक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में अनुमान है कि यह परीक्षा पूरे जून माह में होनी है। हालांकि 15 मई के बाद नियमित शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले जाते हैं। ऐसे में परीक्षा का संचालन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस बारे में सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान का कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन क्या फैसला लेता है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें