फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे बाद सरयू में मिला ऑटो चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर निकले एक ऑटो चालक की तलाश सरयू नदी में दूसरे दिन भी जारी रही। करीब 40 घंटे बाद उसका शव नदी में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो चालक का शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत कारीकोट ग्राम पंचायत के मजरा नथुनिया चौराहा निवासी सरोज कुमार (35) पुत्र रामआधार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात वह बिछिया रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर निकला था, मगर देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। चालक का मोबाइल भी बंद आ रहा था। खोजबीन के दौरान उसका ऑटो सरयू नदी में मिला था। जिससे चालक के नदी में डूबने की आशंका जतायी जा रही थी।
बुधवार को पूरे दिन गोताखोर नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह गोताखोरों की टीम प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह की अगुवाई में खोजबीन में जुटी हुई थी। ऑटो के डूबने वाले स्थान से लगभग 400 मीटर की दूरी पर सरोज कुमार का शव नदी में मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, ऑटो चालक सरोज का शव मिलने के बाद पत्नी सुमन व बच्चे आदर्श व अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल है। ऑटो चालक के छोटे भाई उमेश की एक हादसे में दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं बड़ा भाई श्रवण भी एक हादसे में पैर से दिव्यांग हो गया था। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। अब सभी एक-दूसरे को देखकर उसकी मौत के गम आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें