फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के अभाव में बंद रहे एटीएम, भटके लोग

Sun, 20 Nov 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में अवकाश के दिन एटीएम भी लोगों के काम नहीं आए। अवकाश में एटीएम खोलने के बैंक अधिकारियों के दावे खोखले साबित हुए। जिले में रविवार को कहीं भी एटीएम नहीं खुले। इसके चलते लोग पैसा निकालने के लिए भटकते दिखे। जरूरत के वक्त पैसे नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी थी। 
विज्ञापन


पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद जिले में बैंकों व एटीएम की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। अवकाश पर एटीएम खोलने के बैंक अधिकारियों के रविवार को भी दावे हवाई साबित हुए। रविवार को शहर के सभी 36 एटीएम बंद रहे। यही स्थिति देहात क्षेत्र के एटीएम की भी रही।

कैश निकालने के लिए लोग एक से दूसरे एटीएम पर भटके। शहर के डिगिहा, छावनी बाजार, चौक बाजार, पीपल चौराहा, गुरुनानक चौराहा, किसान डिग्री कॉलेज, अग्रसेन चौक पर काफी देर तक लोगों ने एटीएम खुलने का इंतजार भी किया। बैंक कर्मी एटीएम के शटर का ताला खोलने नहीं पहुंचे तो लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


लगभग यही हाल नानपारा, रुपईडीहा, मिहींपुरवा, गिरिजापुरी, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर, चिलवरिया, रिसिया और नवाबगंज क्षेत्र के एटीएम की रही। शहर से गांव तक लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान रहे। कैश की कमी का असर बाजार पर दिखा जहां सन्नाटा पसरा था। सबसे अधिक दिक्कत सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें