फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इटहा गांव निवासी विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलके जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत इटहा गांव निवासी नंदरानी (35) पत्नी नंदलाल का शनिवार देर शाम घरेलू मामलों को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया।
काफी देर बाद कमरे से बाहर न निकलने पर पति ने जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। नंदरानी की हालत देख परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके के लोगों को सूचना दी गई है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें