फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिटाई के बाद तालाब में बेटियों संग कूदी थीं आशा

Tue, 13 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। बसअड्डा बाजार में दो मासूम बेटियों के साथ तालाब में डूबकर जान देने वाली आशा की मौत अब केवल आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि यह एक संगीन घरेलू हिंसा और संदिग्ध हत्या के लिए मजबूर किए जाने का मामला बनता जा रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां आशा और उनकी दोनों बेटियों की मौत डूबने से होना बताया गया है, वहीं आशा के शरीर पर मिले कई चोटों के निशान इस दर्दनाक घटना के पीछे एक क्रूर आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।


रविवार देर शाम हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने आशा के शरीर के पर चोटों के कई निशान पाए हैं। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि तालाब में कूदने से पहले आशा की बेरहमी से पिटाई की गई थी। सवाल यह है कि क्या आशा ने सच में अपनी बेटियों के साथ आत्महत्या की, या फिर उन्हें इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उनके सामने मौत के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन



आशा के पिता रामचंदर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही आशा को दहेज और बेटे की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। तीन बेटियों के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। उसे निरवंशी कहकर अपमानित किया जाता था और आए दिन पिटाई होती थी। बीमारी की हालत में भी इलाज के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था।



घटना से ठीक एक घंटे पहले पिता रामचंदर से फोन पर हुई बातचीत ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। आशा ने फोन पर पति द्वारा पिटाई किए जाने की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही देर बाद वह अपनी मासूम बेटियों के साथ तालाब में उतर गईं। परिजनों का कहना है कि मायके आने पर आशा ससुराल में हो रहे अत्याचारों की पूरी दास्तान सुनाया करती थी।


थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में प्राप्त हुई है, जिसे पुलिस अधीक्षक को भेज दिया गया है। एसपी के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और ससुराल पक्ष की भूमिका को केंद्र में रखकर पूछताछ की तैयारी है।



सास व ससुर भी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति विष्णु कुमार गुप्ता को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ससुर बजरंगी और सास पिकीं गुप्ता को रविवार रात को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम से उठे सवाल

- मौत का कारण : डूबना
- महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान
- डूबने से पहले पिटाई की प्रबल आशंका



आखिरी कॉल ने खोला राज


- घटना से एक घंटे पहले पिता से फोन पर हुई थी बातचीत
- पति द्वारा पिटाई की जानकारी दी थी
- कॉल के कुछ देर बाद ही तीनों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें