फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए दुरुस्त मिलीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करती केजीएमयू की टीम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। केजीएमयू लखनऊ से संबद्ध मेडिकल कॉलेज बहराइच का शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। टीम ने सभी वार्ड, महिला विंग व नवनिर्मित भवन की व्यवस्थाएं जांची। इसके बाद सभी ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए हरी झंडी दी।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का संबद्धीकरण केजीएमयू लखनऊ से है। लखनऊ के अधिकारियों की देखरेख में बहराइच मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा होगी। इसके लिए शनिवार को केजीएमयू लखनऊ की डॉ. विमला, डॉ. रिजवान, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. अनूप मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सभी ने मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के सभी वार्ड, महिला विंग व फसल अनुसंधान केंद्र के निकट नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।
इसके अलावा परीक्षा हॉॅल, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं पूरी मिलने पर सभी ने संतुष्टि जतायी। प्रोफेसर डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि बहराइच मेडिकल कॉलेज का संबद्धीकरण केजीएमयू लखनऊ से है। ऐसे में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ने वाले एमबीबीएस छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी व्यवस्था जांचने के लिए टीम आई थी। परीक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। मालूम हो कि इसी वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमबीबीएस की कक्षा संचालन शुरू कराया था। उद्घाटन के बाद से प्रथम बैच के एमबीबीएस छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर डॉ. जेपी मौर्या, अस्पताल मैनेजर रिजवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें