फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हथियार बंद बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटे पांच लाख

Sat, 31 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मोतीपुर के लौकाही में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। 
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। हथियारों से लैस बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात एक मकान में घुस कर महिला को बंधक बनाया और पांच लाख की लूट काे अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकाही निवासी नासिर खान ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इस दौरान रात दो बजे धारदार हथियारों से लैस पांच बदमाश घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुस आए और पत्नी शायदा को बंधक बना लिया। नासिर ने बताया कि एक बदमाश ने उनकी पत्नी के गर्दन पर छूरी रख दी और दूसरे ने पट्टी बांध कर घर में रखे आभूषण व नकदी के बारे में पूछा। पत्नी के न बताने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारा जिसके बाद पत्नी ने सब कुछ बता दिया। नासिर ने बताया कि बदमाश घर में रखी 60 हजार नकदी व पांच लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए।


पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। घटना के हर पहलू की जांच के लिए बलईगांव चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। -आनंद चौरसिया, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें