बहराइच। जिले के समस्त अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि के पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन भरकर अपने शिक्षण संस्थान व विद्यालयों में जमा करें। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में कोई समस्या आ रही हो या भरे गए आवेदन में आधार प्रमाणीकरण संबंधी स्पेलिंग त्रुटि हो तो ऐसे छात्र-छात्राएं प्रार्थना पत्र एवं हाईस्कूल अंकपत्र व प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति संस्था से अग्रसारित कराते हुए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन में संपर्क स्थापित कर समस्या का निराकरण करा सकते हैं।